गृह शान्ति पूजा अनुष्ठान
गृह शान्ति पूजा अनुष्ठान एक ऐसा पूजा अनुष्ठान है जो कि बहुत सारे लोग अपने घर में करते और करवाते रहते हैं। आज के भाग-दौड़ वाले जीवन में कई तरह की दिक्क़ते आती रहती है, कई सारे लोग विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं, पर घर में ही उपजने वाले संकट, घर में बढ़ते हुए कलह, घर में एक दूसरे से बढ़ते हुए मत भेद आदि हमारे रास्ते में इस प्रकार दीवार बन कर खड़ा हो जाता है कि इस दीवार को भेदना या पार करना हमारे बस में ही नहीं रहता। हम दु:खी होकर घबराते हुए एक असहाय की तरह कठपुतली सा बन कर देखते और सहते रहते हैं। इससे छुटकारा पाना चाहते तो हैं लेकिन कोई कारगर उपाय ही नहीं दिखाई देता। ऐसे में एक अच्छे ज्योतिष सलाहकारों से या अपने गुरुजनों से सलाह लेनी चाहिए तथा स्वशास्त्र मत के अनुसार उचित विधि के साथ अपने घर में सभी सदस्य सम्मलित होकर गृह शान्ति पूजा अनुष्ठान अवश्य करवाना चाहिए। वैदिक विधि के साथ श्रद्धा विश्वास प्रेम भक्ति सहित इस अनुष्ठान को करने से जरूर ही कुछ न कुछ अच्छा फल दिखाई देने लगता है। विशेष जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।