धर्म कृत कथा पूजा अनुष्ठान
किसी आयोजन के दौरान हो, या वैसे ही खुशी से अपने घर प्रांगण में, या फिर किसी धर्म स्थानों में, कथा का आयोजन, ईश्वर के चरित्र लीला का वखान करना व करवाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस कलिकाल में भगवान का नाम जाप, भगवान के लीला का गायन विशेष सुख देने वाला माना जाता है। कितने लोग अपने यहाँ श्रीमद्भागवत महा पुराण, श्रीमद्भगवत गीता, श्री देवी भागवत, श्री विष्णु पुराण, श्री शिव पुराण, श्री नारद पुराण, श्री हरिवंश महापुराण और कई सारे पुराणों के साथ साथ धार्मिक ग्रंथों तथा स्वशास्त्रीय ईश्वर ज्ञानादि कथा के रूप में करवाते हैं। महापुराणों की कथा अनुष्ठान कोई गुप्त रूप से अपने यहाँ करते हैं तो कितने लोग विशेष आडम्बर के साथ विशेष रूप से करते या करवाते हैं। इससे मिलने वाला फल के विषय में बताना, मैं कोई जरुरी नहीं समझता क्योंकि श्रद्धा विश्वाश प्रेम भक्ति के साथ धर्म कृत कथा पूजा अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को प्रतक्ष्य रूप से दिखाई दिया है। माना जाता है कि इस धर्म कृत कथा पूजा अनुष्ठान करने या करवाने से अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है तथा कई प्रकार के संकटों से भी मुक्ति मिलती है। इस धर्म कृत कथा पूजा अनुष्ठान को किसी योग आचार्य कथा वाचक से सम्पन करवाना चाहिए। विशेष जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।