फेंग शुई वास्तु टिप्स हिंदी में
छोटी पर बड़ी बातें…..
1. अपने घर के मुख्य द्वार हो या पूजा घर के द्वार, गणेश, ॐ, स्वस्तिक, त्रिशूल, तिलक आदि का तस्वीर लगाना शुभ कारी माना जाता है।
2. अपने घर के मुख द्वार पर या मुख द्वार से निकलते या प्रवेश करते समय सामने शौच घर नहीं रखना चाहिए।
3. अपने घर से निकलते समय कोई अवरोध न हो यानी टेढ़े-मेढ़े होकर या किसी तरह के कठनाई से बाहर की तरफ नहीं निकलना चाहि।
4. अपने घर के मुख द्वार के सामने कभी आईना नहीं लगाना चाहिए।
5. घर के तीन द्वार एक सीध में नहीं होना चाहिए खास करके दक्षिण दिशा में।
6. सबसे ऊपर मंजिल वाला फ्लैट अति आवश्यक हो तो ही खरीदना चाहिए।
7. अपने घर में छोटा एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है।
8. युद्ध या हिंसा वाले तस्वीर या मूर्ती अपने घर में नहीं रखना चाहिए।
9. फेंग शुई वाले सिक्के या पांच रड्ड वाले घंटी मुख द्वार पर लगाना अच्छा माना जाता है।
10. अपने घर या कार्यालय में जेड का पौधा, पियोनिया के फूल तथा वास्तु बम्बू रखना चाहिए।
11. सूखे फूल, सूखे पत्ते और कांटे दार पौधे अपने घर में नहीं रखना चाहिए।
12. जहां पर आप अधिक समय व्यतीत करते हैं वहां पर हाई-फाई उपकरण कम से कम रखने का प्रयास करें खास कर जिसमें रेडिएसन अधिक मात्रा में निकलता हो।
13. आप अपने शयन कक्ष में आईना न लगा कर रखें।
14. अपने घर के अलमारियां को खुला छोड़कर नहीं रखना चाहिए।
15. ठीक दरवाजे के सामने सोना नहीं चाहिए।
16. अलग-अलग गद्दों को मिलाकर बेड बनाकर उस पर नहीं सोना चाहिए।
17. हँसते हुए बुद्धा, तीन पैर वाला मेंढक या मुख में सिक्के लिए मेंढक घर या कार्यालय में रखना शुभ माना जाता है।
18. किसी भी हालात में प्रसन्नचित रहने का प्रयास करना चाहिए।
19. अपने घर में लगाने वाले झाड़ू हो या पोछा लगाने वाले कपड़ा, दोनों को घर के सैड यानी छुपाकर रखना चाहिए।
20. घर के अन्दर कूड़ा-कचरा यानि यों कहें कि अनावश्यक वस्तुए घर में नहीं रखनी चाहिए।
21. अपने घर के अंदर पत्थर आकार के नमक का गोला रखना चाहिए तथा कभी-कभी कुछ नमक अंश वाला पानी से पोछा लगाना चाहिए।
22. घर के अंदर लव बर्ड्स हो या मैडरिन बतख का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है।
23. अपने शौच घर का दरवाजा हमेशा बंद करके रखना चाहिए।
24. रसोई घर हो या पूजा घर हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए।
25. रसोई घर में अग्नि और पानी को कुछ दूरी पर रखना चाहिए।
26. चाकू, कैंची या डरावनी तस्वीर उपहार में न कभी देना चाहिए न कभी लेना चाहिए।
27. पितरों के तस्वीर हमेसा दक्षिण दिशा की दिवाल पर ही लगानी चाहिए।
28. चीनी मिट्टी से बना हुआ कोई भी बर्तन उत्तर दिशा में रखने से बचना चाहिए।
29. श्री यंत्र हो या धातु से बना कछुआ, अपने घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है।
30. पूजा घर में दक्षिणावर्त शंख और मुख्य द्वार पर जल से भरा हुआ पात्र का होना शुभ माना जाता है।
31. अपने घर में बंद पड़ी घड़ियां न रहने दें, उसे हटाएँ या चालु अवस्था में रखें।